RPSC Lecturer Answer Key 2025: 10 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी जारी, 3 जुलाई तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लेक्चरर एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के कई विषयों की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी कर दी हैं। अभ्यर्थी अब मॉडल उत्तरकुंजी का मिलान कर सकते हैं और किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने लेक्चरर एवं कोच (माध्यमिक शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के कई विषयों की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी कर दी हैं। आयोग ने सोशियोलॉजी, इकोनॉमिक्स, म्यूजिक, ड्राइंग, उर्दू, पंजाबी, एग्रीकल्चर, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, होम साइंस और राजस्थानी विषयों की उत्तरकुंजियां अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी हैं। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब मॉडल उत्तरकुंजी का मिलान कर सकते हैं और किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति होने की स्थिति में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

10 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी जारी

10 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजी जारी

आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि अभ्यर्थियों को मॉडल उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर दिया गया है। उम्मीदवार 1 जुलाई से 3 जुलाई 2026 की रात्रि 12 बजे तक निर्धारित शुल्क के साथ अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

End of Feed