RPSC Correction Window: आरपीएससी ने दिया 3 परीक्षाओं में करेक्शन का मौका, 21 से 27 मई तक ऑनलाइन मिलेगी सुविधा

RPSC Correction Window: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 29 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित होने वाली 3 विभिन्न परीक्षाओं में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया गया है।

RPSC Correction Window: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आगामी 29 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित होने वाली 3 विभिन्न परीक्षाओं में अभ्यर्थी का नाम, पिता का नाम, फोटो, जन्म तिथि व जेंडर के अतिरिक्त अन्य संशोधन ऑनलाइन करने का अवसर दिया गया है। ऑनलाइन संशोधन 21 से 27 मई तक किए जा सकेंगे। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

RPSC Exam Correction Window

RPSC Exam Correction Window

आयोग सचिव ने बताया कि आयोग द्वारा 29 जुलाई को सहायक मत्स्य विकास अधिकारी (मत्स्य विभाग) परीक्षा, 2024 तथा समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-द्वितीय (कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग) परीक्षा, 2024 एवं आगामी 30 जुलाई से 1 अगस्त तक उपाचार्य/अधीक्षक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (कौशल नियोजन एवं उद्यमिता विभाग) परीक्षा, 2024 का आयोजन करवाया जाना प्रस्तावित है।

End of Feed