​RPSC Assistant Teacher Exam​: सहायक आचार्य कॉलेज शिक्षा विभाग परीक्षा के लिए आवेदन 19 अक्टूबर से, परीक्षा 1 से 24 दिसंबर तक

RPSC Assistant Teacher College Education Department Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमानुसार परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। भर्ती अंतर्गत 30 विषयों के कुल 574 पद विज्ञापित किए गए हैं। इनके लिए अभी तक 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है।

RPSC Assistant Teacher College Education Department Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) परीक्षा-2025 के अंतर्गत निर्धारित कार्यक्रमानुसार परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। भर्ती अंतर्गत 30 विषयों के कुल 574 पद विज्ञापित किए गए हैं। इनके लिए अभी तक 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है। नए विज्ञापन के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 19 अक्टूबर 2025 (रात्रि 12 बजे तक) हैे। ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

RPSC Assistant Teacher Recruitment

RPSC Assistant Teacher Recruitment

यह भर्ती समान पदों के लिए 13 दिसंबर 2024 को पूर्व में जारी विज्ञापन को सेवा नियमों में किए गए बड़े बदलावों के कारण निरस्त करने के बाद नए सिरे से निकाली गई है। ऐसे में पूर्व में जारी विज्ञापन के अंतगर्त प्राप्त 1 लाख 70 हजार 664 आवेदन भी सारहीन होने के कारण निरस्त हो गए है। अतः इच्छुक सभी अभ्यर्थी जो विज्ञापनानुसार वांछित अर्हता रखते हैं, को नए विज्ञापन के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करना होगा, भले ही उन्होंने निरस्त किए गए विज्ञापन के तहत पहले आवेदन किया हो।

End of Feed