सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2 सितंबर को, जानें किस दिन जारी होंगे एडमिट कार्ड

RPSC Assistant Prosecution Officer Preliminary Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी {गृह (अभियोजन) विभाग} प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा

RPSC Assistant Prosecution Officer Preliminary Exam: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह (अभियोजन) विभाग) प्रारंभिक परीक्षा-2026 का आयोजन 2 सितंबर 2026 को दोपहर 12 से 2 बजे तक किया जाएगा। ओएमआर उत्तर पत्रक के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय भी दिया जाएगा। अभ्यर्थी उक्त परीक्षा हेतु आवंटित परीक्षा जिला की जानकारी 26 अगस्त से एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर प्राप्त कर सकेंगे।

सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा

सहायक अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा

कब जारी होंगे एडमिट कार्ड

प्रवेश पत्र 30 अगस्त 2026 को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। अतः अभ्यर्थी समयांतर्गत प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लेवें। इस संबंध में विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके अतिरिक्त एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन ऐप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।

End of Feed