RPSC Aassistant Engineer Admit Card 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट इंजीनियर प्रीलिम्स एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन कर सकते हैं।
RPSC Assistant Engineer Admit Card (RPSC)
किस विभाग में कितने पद?
परीक्षा के लिए आयु सीमा कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए। एग्जाम में हिंदी विषय में 350 पद, अंग्रेजी में 325 पद, संस्कृत में 64, राजस्थानी में 7, पंजाबी में 11, उर्दू में 26, इतिहास में 90, राजनीति विज्ञान में 225, भूगोल में 210, अर्थशास्त्र में 35, समाजशास्त्र में 16, गृह विज्ञान में 16, रसायन विज्ञान में 36, भौतिकी में 147, गणित में 153, जीव विज्ञान में 67, वाणिज्य में 340, ड्राइंग में 35, संगीत में 6, फिजिकल एजुकेशन में 37, कोच कुश्ती में 1, कोच खो-खो में 1, कोच हॉकी में 1 और कोच फुटबॉल में 3 पद हैं।
कितनी होगी फीस?
आवेदन करने के लिए जनरल के लिए 600 रुपये, ओबीसी/बीसी के लिए 400 रुपये, एससी/एसटी के लिए 400 रुपये और करेक्शन चार्ज 500 रुपये लगेंगे।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड...
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद होम पेज पर RPSC Admit Card 2025 पर जाएं।
- एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी लॉगिन क्रेडेंशियल डालें।
- अब आपको अपना क्रेडिट कार्ड स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- पीडीएफ डाउनलोड करें।
आयोग भर्ती के लिए प्री, मेन्स और साक्षात्कार का आयोजन करता है। आरपीएससी एग्जाम का लेवल जरा मुश्किल माना जाता है इसलिये उम्मीदवारों को काफी लंबी तैयारी करनी पड़ती है।
