RPSC APO Recruitment 2024: सहायक अभियोजन अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा की विचारित सूची जारी, ऐसे करें चेक

RPSC APO Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के पदों हेतु विचारित सूची जारी की गई है। सूची में 1 जून 2025 को आयोजित मुख्य परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा में उपस्थित एवं संबंधित सेवानियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त 4 अभ्यर्थियों को गैर अनुसूचित क्षेत्र हेतु विज्ञापित पदों के विरुद्ध पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है।

RPSC APO Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (गृह विभाग-अभियोजन) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के पदों हेतु विचारित सूची जारी की गई है। सूची में 1 जून 2025 को आयोजित मुख्य परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों की परीक्षा में उपस्थित एवं संबंधित सेवानियमानुसार न्यूनतम उत्तीर्णांक प्राप्त 4 अभ्यर्थियों को गैर अनुसूचित क्षेत्र हेतु विज्ञापित पदों के विरुद्ध पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया है। विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

RPSC APO Recruitment 2024

RPSC APO Recruitment 2024

आयोग सचिव ने बताया कि यह सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह चयन सूची अथवा वरीयता सूची नहीं है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के पश्चात आयोग द्वारा जारी की जाएगी। विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे। विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने का लिंक 16 से 22 दिसंबर 2025 (रात्रि 11.59) तक खोला जाएगा। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन तथा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना भी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करनी होगी।

End of Feed