RPSC 1st Grade Teacher Result 2026 for English Commerce OUT:राजस्थान में स्कूल लेक्चरर बनने का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रथम श्रेणी शिक्षक भर्ती रिजल्ट 2026 के तहत इंग्लिश और कॉमर्स विषय का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने दोनों विषयों की मेरिट लिस्ट के साथ कटऑफ भी जारी की है। यह परिणाम School Lecturer (School Education) 2025 भर्ती परीक्षा के लिए जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
RPSC ने रिजल्ट को ऑनलाइन स्कोरकार्ड के रूप में जारी करने के बजाय पीडीएफ फाइल में उपलब्ध कराया है। जारी की गई मेरिट लिस्ट में उन उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं, जिन्होंने लिखित परीक्षा में अगले चरण के लिए जगह बनाई है। इंग्लिश और कॉमर्स के लिए अलग-अलग रिजल्ट पीडीएफ जारी की गई हैं। इनके साथ संबंधित विषय की कटऑफ भी दी गई है। उम्मीदवार पीडीएफ खोलकर उसमें अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।
हालांकि, आयोग ने इस सूची को पात्रता जांच के लिए अस्थायी सूची के तौर पर जारी किया है। यानी मेरिट लिस्ट में रोल नंबर आने का मतलब यह है कि उम्मीदवार लिखित परीक्षा में अगले चरण के लिए योग्य पाया गया है, लेकिन आगे उसकी योग्यता और दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: 10वीं 12वीं पास के लिए एचपी हाईकोर्ट में नौकरी का मौका, सैलरी 60000 रुपये तक
अयोग्य उम्मीदवारों की सूची भी जारी
आयोग ने इंग्लिश और कॉमर्स दोनों विषयों के लिए अयोग्य घोषित किए गए उम्मीदवारों की अलग सूची भी जारी की है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल अपने रोल नंबर की मेरिट लिस्ट में मौजूदगी ही नहीं, बल्कि आयोग की ओर से जारी अन्य सूचनाओं को भी ध्यान से देखें।
बाकी विषयों का रिजल्ट कब आएगा?
अभी RPSC ने 1st Grade Teacher भर्ती परीक्षा के इंग्लिश और कॉमर्स विषयों का परिणाम जारी किया है। बाकी विषयों के नतीजे अलग-अलग समय पर जारी किए जाने की उम्मीद है। जब तक कोई तारीख नहीं है तक आप RPSC की वेबसाइट या टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के
एजुकेशन पेज timesnowhindi.com/education पर विजिट करते रहें।
RPSC 1st Grade Result 2026 कैसे देखें?
सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर मौजूद Results सेक्शन खोलें। यहां School Lecturer (School Education) – 2025 से जुड़ा रिजल्ट लिंक तलाशें। अब अपने विषय के अनुसार English या Commerce का रिजल्ट चुनें। रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुलने के बाद उसमें अपना रोल नंबर खोजें। कंप्यूटर में Ctrl+F और मोबाइल में PDF के Search विकल्प की मदद से रोल नंबर आसानी से खोजा जा सकता है।
अगर सूची में आपका रोल नंबर मौजूद है, तो आप भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए आगे बढ़ेंगे। रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करके उसे सुरक्षित रखें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती में लिखित परीक्षा से क्यों कठिन है PET/PST? जानें कब से शुरू कर देनी चाहिए तैयारी
