RPF Constable Exam 2025 Date: जारी हुई आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम डेट, इस तारीख को होगी परीक्षा, नोट कर लें पैटर्न

RPF Constable Exam 2025 Date: इस प्रक्रिया के माध्यम से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स में कांस्टेबल के 4208 पदों पर भर्ती की जाएगी। कांस्टेबल पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 21700 रुपये महीने शुरुआती वेतन दिया जाएगा।

RPF Constable Exam 2025 Date: रेलवे में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) कांस्टेबल परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबासइट पर परीक्षा का नोटिस चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां भी आरपीएफ कांस्टेबल एग्जाम 2025 डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RPF Constable Exam 2025 Date

RPF Constable Exam 2025 Date

RPF Constable Exam 2025 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

नोटिस के अनुसार, आरपीएफ कांस्टेबल परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 20 मार्च 2025 तक किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 120 अंकों के 120 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही जवाब पर 1 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

End of Feed