LIVERepublic Day 2023 Speech, Bhashan, Quotes: भारत माता तेरा आंचल..इस शानदार कोट्स से दें रिपब्लिक डे की बधाई

Republic Day 2023 Speech, Bhashan, Quotes: भारत माता तेरा आंचल..इस शानदार कोट्स से दें रिपब्लिक डे की बधाई
Republic Day 2023 Speech, Bhashan, Essay, Quotes in Hindi (गणतंत्र दिवस पर भाषण, स्पीच, निबंध 300 शब्दों में, 500 शब्दों में, 1000 शब्दों में, 10 लाइन हिंदी में): आज यानी 26 जनवरी को पूरे भारत में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इस बार हम 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहे हैं। यही वह दिन है जब संपूर्ण भारत एकता, समानता व संप्रभुता के सूत्र में बंधा था। 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में संविधान लागू किया गया गया था। आज हम आपको गणतंत्र दिवस को लेकर भाषण और कोट्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र अपने भाषण में शामिल कर सकते हैं। साथ ही आपको अपने भाषण और निबंध को सरल व शानदार बनाने के शानदार तरीके बताएंगे। इन चीजों को अपने भाषण में शामिल करने से भाषण काफी दमदार और वजनदार बन जाएगा।
इस दिन भारत को पूर्ण गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया था। भारतीय संविधान को बनने में कुल 2 साल 11 महीनें 18 दिन का समय लगा था। हमारे मूल संविधान में कुल 395 अनुच्छेद 22 भाग और 8 अनसूचियां शामिल हैं। आपको शायद ही पता होगी कि, संविधान के पृष्ठों को सुंदर कलाकृतियों से सजाया गया है, इन चित्रों को मशहूर चित्रकार नंदलाल बोस ने बनाया है।
गणतंत्र दिवस पर सबसे छोटा 300 से 500 शब्दों का भाषण, लोग आपकी तारीफ में पढ़ेंगे कसीदे
गणतंत्र दिवस को भारतवर्ष में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर इंडिया गेट से राजपथ तक परेड निकाली जाती है। तथा वीरों को अशोक चक्र व मेडल से नवाजा जाता है और राष्ट्रपति 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहण करते हैं।
स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बीच अंतर
ध्यान रहे अपने गणतंत्र दिवस के भाषण में स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस की अंतर का उल्लेख करना ना भूलें। अक्सर लोग दोनों के बीच अंतर को लेकर असमंजस की स्थिति में रहते हैं।
सभागार में सभी लोगों का करें धन्यवाद
भाषण के अंत के साथ सभागार में उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद करें और एक बार पुन: गणतंत्र दिवस की बधाई दें।
republic Day 2023 Speech Bhashan: सभागार में उपस्थित सभी लोगों का करें स्वागत
सभागार में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत करने के बाद गणतंत्र दिवस के महत्व व इतिहास का जिक्र करें। साथ ही लोगों की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए भाषण के बीच किसी कहानी का जिक्र करें। तथा भाषण का अंत किसी कविता के साथ करें।
Republic Day Speech 2023 In Hindi - अतिथिगण का स्वागत करने के साथ करें भाषण की शुरुआत
ध्यान रहे मंच पर चढ़ते ही तुरंत स्पीच की शुरुआत ना करें। पहले मंच पर उपस्थित अतिथिगण, प्रधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य व अध्यापकगण का अभिनंदन करें। इसके बाद अपने स्पीच की शुरुआत करें।
Republic Day 2023 Bhashan - देशभक्ति कविता से भरें हुंकार
यदि आप चाहते हैं कि, आपके मंच पर चढ़ते ही तालियो की गड़गड़ाहट आपके जोश को दोगुना कर दे, तो माइक थामते ही पूरे तेज व जोश के साथ दमदार देशभक्ति शायरी या कविता से हुंकार भरें
Republic Day Speech 2023 - 26 जनवरी को मनाया जाता है गणतंत्र दिवस
26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यही वह दिन है जब पूरा भारत एकता, संप्रभुता व समानता की डोर में बंधा था।
Republic Day Speech In Hindi - इस कविता से करें अपने भाषण का अंत
मैं मुल्क की हिफाजत करुंगा, ये मुल्क मेरी जान है इसकी रक्षा के लिए मेरा दिल कुर्बान है। भारत माता की जय, वंदे मातरम। इस कविता से करें अपने भाषण का अंत
Republic Day Speech 2023 - भारतीय संविधान की विशेषता
बता दें भारतीय संविधान सभी देशों का मिश्रित संविधान है। यह सबसे विस्तृत व लिखित संविधान है। यह कठोर एवं लचीलेपन का समन्वय है।
इस छोटी सी पंक्ति से करें भाषण की शुरुआत
स्वर्ग सा हम देश बनाएंगे, गणतंत्र हम हर वर्ष मनाएंगे..इस छोटी सी पंक्ति के साथ आप अपने स्पीच की शुरुआत कर सकते हैं। यकीन मानिए तालियों की गड़गड़ाहट आपका दिल जीत लेगी।
Republic Day Speech In Hindi - इस कविता का करें उल्लेख
स्पीच के दौरान इस कविता का करें उल्लेख...हे भारत के राम जगो, मैं तुम्हे जगाने आया हूँ, सौ धर्मों का धर्म एक, बलिदान बताने आया हूँ। सुनो हिमालय कैद हुआ है, दुश्मन की जंजीरों में आज बता दो कितना पानी, है भारत के वीरो में, खड़ी शत्रु की फौज द्वार पर, आज तुम्हे ललकार रही....
Republic Day 2023 Speech - स्वतंत्रता सेनानियों का करें उल्लेख
आप अपनी स्पीच के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों का उल्लेख करना ना भूलें, देश को आजादी दिलाने के साथ संविधान तैयार करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख करें।
संविधान लागू किया गया था
प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। यही वह दिन है जब पूरे देश को एकता, संप्रभुता व समानता की डोर में बांधने के लिए संविधान लागू किया गया था।
Republic Day Speech 2023 - भाषण व निबंध प्रतियोगिता
देश में गणतंत्र दिवस को एक पर्व की तरह बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। जगह-जगह कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है है। साथ ही स्कूल, कॉलेजों व अन्य शैक्षणिक संस्थानों में महत्व व इतिहास का जिक्र करने के लिए भाषण प्रतियोगिता व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
Republic Day 2023 Speech - एक दिल हिंदुस्तान है....
हर एक दिल में हिंदुस्तान है, राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है, भारत मां के बेटे हैं हम, इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है। अपनी स्पीच के दौरान आप इसक कविता का भी उल्लेख कर सकते हैं।
Republic Day Speech 2023 - ऐसे बनाएं अपनी स्पीच को दूसरों से अलग
यदि आप चाहते हैं कि आपकी स्पीच दूसरों से अलग हो और आपके मंच पर आते ही लोगों में उत्साह पैदा हो जाए और वो आपकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो जाएं। तो मंच का संचालन देशभक्ति कविता या शायरी से करें
Republic Day Speech 202- देश में गणतंत्र दिवस की एक अलग ही धूम
आदरणीय प्रधानाचार्य जी मेरे शिक्षकगण व मेरे प्यारे सहपाठियों आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज पूरा देश 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। देश में गणतंत्र दिवस के मौके पर एक अलग ही धूम देखने को मिल रही है।
Happy Republic Day Speech In Hindi - इस कविता से करें भाषण का अंत
ध्यान रहे भाषण का अंत भी किसी कविता, शायरी या दमदार डायलॉग से करें। यकीन मानिए तालियों की गड़गड़ाहट आपके आवाज को बुलंद कर देंगी। ऐसे में आप इस देशभक्ति कविता से भाषण का अंत कर सकते हैं। ये वो धरती है जिसने हर प्राणी को स्थान दिया, ये वो धरती जिसने रामायण, गीता का ज्ञान दिया आयुर्वेद, योग दर्शन का पाठ पढ़ाया दुनिया को अर्थशास्त्र विज्ञान, गणित का मर्म सिखाया दुनिया को
गणतंत्र दिवस का करें उल्लेख
साथ ही अपने भाषण में स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस के बीच अंतर का उल्लेख करना ना भूलें। बिना इसके आपके स्पीच को अधूरा माना जाएगा। ऐसे में भाषण के अंत में इसका उल्लेख करना ना भूलें।
Republic Day Speech 2023 - संविधान के नये पन्नों पर
संविधान के नए पन्नो पर, भारत का भविष्य नज़र आया, भारत का बच्चा बच्चा फिर, जय भारती का राग सुनाया। यहां दिए इस दमदार देशभक्ति कविता वा शायरी से आप गणतंत्र दिवस के स्पीच की शुरुआत कर सकते हैं।