REET Primary Teacher Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा रीट प्राथमिक शिक्षक परीक्षा लेवल 1 के रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है और वह सभी आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने परीक्षा परिणामों को चेक कर सकते हैं। बता दें कि आरएसएसबी द्वारा रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ऑफिशियल वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।
REET Primary Teacher Result 2026
कब हुई थी रीट प्राइमरी टीचर परीक्षा?
REET प्राइमरी टीचर परीक्षा का आयोजन 17 से 21 जनवरी के बीच किया गया था। जैसा कि हमने बताया कि इस परीक्षा में 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए, जिनका परीक्षा रिजल्ट आज जारी हो गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - IGNOU PhD Admission 2026: इग्नू से इन 36 कोर्स में कर सकते हैं पीएचडी, शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया, यहां देखें डिटेल्स
कैसे डाउनलोड करें REET Level 1 Result 2026?
स्टेप 1 - रीट प्राइमरी टीचर लेवल 1 परीक्षा के रिजल्ट को चेक करने के लिए उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 - यहां दिए गए रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - अब REET Primary Teacher Level 1 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4 - अब, आपके सामने रिजल्ट पीडीएफ खुल जाएगी।
स्टेप 5 - उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और ctrl+f का बटन दबाएं और अपनो रोल नंबर दर्ज कर इसे सर्च करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - कम फीस वाले दिल्ली-एनसीआर के टॉप मैनेजमेंट सरकारी कॉलेज, लाखों का मिलता है प्लेसमेंट
प्राथमिक शिक्षकों के कितने पदों के लिए आयोजित की गई थी परीक्षा
रीट परीक्षा का आयोजन कक्षा 1 से 5वीं तक के 8085 टीचर पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। इसमें 8 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे।
