Rajasthan REET Exam 2024 Date and Time: राजस्थान शिक्षा विभाग की तरफ से राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET 2025) के लिए एग्जाम पैटर्म में बदलाव किया गया है। राजस्थान में लाखों बेरोजगार अभ्यर्थी इस परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। रीट परीक्षा की तैयारियों के संबंध में शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया है।
रीट एग्जाम पैटर्न में बदलाव
राजस्थान में शिक्षक भर्ती के लिए रीट एग्जाम का पैटर्न अब बदल दिया गया है। राजस्थान शिक्षा विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल ने बताया कि साल 2024-25 रीट पात्रता परीक्षा का आयोजन जनवरी के दूसरे सप्ताह में करने का फैसला किया है। आइए जानते हैं एग्जम पैटर्न में क्या-क्या बदला है।
REET Exam Pattern Changed: इन बदलावों के साथ होगी परीक्षा
- रीट परीक्षा में स्टूडेंट्स को पांच ऑप्शन दिए जाएंगे।
- इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को पांचों ऑप्शन में से एक को भरना जरूरी होगा।
- ऐसा नहीं करने पर स्टूडेंट्स की माइनस मार्किंग का भी प्रावधान रखा गया है।
- ओएमआर शीट पर अभ्यर्थी के रोल नंबर के साथ उसकी फोटो लगे हो सकते हैं।
- अगर स्टूडेंटस 10 सवालों तक आंसर शीट में कोई ऑप्शन नहीं भरता है, तो नेगेटिव मार्किंग होगी।
REET Exam के लिए नोटिफिकेशन
अध्यापक लेवल-1 एवं लेवल-2 की पात्रता के लिए रीट परीक्षा आयोजन के लिए नोडल एजेंसी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान रहेगा तथा फीस पूर्ववत ही रहेगी। परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम अंक अपडेट करने तथा परीक्षा में 5वां विकल्प भी शामिल करने का निर्णय लिया गया। परीक्षा की संभावित तिथि जनवरी 2025 के दूसरे हफ्ते में होगी।
राजस्थान शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की कि उसने परीक्षा के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स को अपडेट करने और इसमें शामिल करने का निर्णय लिया है। बता दें कि रीट परीक्षा राजस्थान के स्कूलों में पढ़ाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है।
