REET Admit Card 2025: reet2024.co.in पर जारी होगा रीट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, नोट करें एग्जाम की तारीख

REET Admit Card 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से रीट 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, reet2024.com.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

REET Admit Card 2025: रीट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (REET Admit Card 2025) खबर है। नोटिफिकेशन में दी गई तारीख 19 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी नहीं हो सका है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक से दो दिन के भीतर प्रवेश पत्र जारी कर (REET Admit Card 2025) दिया जाएगा। एडमिट कार्ड जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर rajeduboard.rajasthan.gov.in, reet2024.com.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

REET Admit Card 2025 Download

REET Admit Card 2025: यहां डाउनलोड करें रीट 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड

REET Exam Date 2025

बता दें राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से रीट की परीक्षा का आयोजन राज्यभर ने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 27 फरवरी 2025 को करवाया जाएगा। 27 फरवरी को परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। वहीं 28 फरवरी को एग्जाम एक पाली में होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed