REET Answer Key 2024: राजस्थान बोर्ड ने जारी की रीट की आंसर की, 31 मार्च तक करा सकते हैं आपत्ति दर्ज

RBSE released REET Answer Key 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। इससे पहले, RBSE ने आधिकारिक वेबसाइटों पर RBSE स्तर 1 और स्तर 2 के प्रश्न पत्र जारी किए थे।

RBSE released REET Answer Key 2024: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान ने राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 की आंसर की जारी कर दी है। उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड ने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर रीट आंसर की जारी होने की सूचना दी है। बोर्ड आंसर की जारी करने के बाद उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न शुल्क के भुगतान पर आपत्तियां उठाने की अनुमति भी देगा। बता दें कि इससे पहले, RBSE ने आधिकारिक वेबसाइटों पर RBSE स्तर 1 और स्तर 2 के प्रश्न पत्र जारी किए थे।

REET Answer key 2024

REET Answer key 2024

31 मार्च तक करा सकते हैं आपत्ति दर्ज

कैंडिडेट्स 31 मार्च तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को आपत्ति करने की जरूरत लगेगी उन्हें निर्धारित शुल्क देना होगा, अगर आपकी आपत्ति वैध पाई गई तो ये शुल्क लौटा दिया जाएगा, और आंसर की में बदलाव करके फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। बता दें कि REET परीक्षा 27 फरवरी को दो सत्रों में आयोजित की गई थी। पहला सत्र सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक हुआ, जबकि दूसरा सत्र दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुआ। REET 2025 का रिजल्ट अप्रैल महीने में जारी होने की उम्मीद है।

End of Feed