Board of Secondary Education, Ajmer Rajasthan Board class 5th Result की घोषणा कर दी गई है। अब राज्य के 5वीं कक्षा के छात्र अपने अभिवाहक के साथ इन रिजल्ट को चेक कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 5वीं का रिजल्ट की घोषणा आज दिन में डेढ़ बजे की गई। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने पहले ही आधिकारिक तौर पर रिजल्ट व समय की जानकारी दे दी थी। रिजल्ट अपने तय समय पर जारी किया गया।
राजस्थान 5वीं के नतीजे 2023
जारी हुआ 14 लाख छात्रों का रिजल्ट
राजस्थान कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम की घोषणा दोपहर ठीक 1.30 बजे की गई। एक रिपोर्ट के अनुसार, RBSE Board Class 5th परीक्षा 2023 के लिए 14 लाख से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया था। आरबीएसई बोर्ड 5वीं परीक्षा 2023 में शामिल हुए छात्र अब नीचे दिए गए लिंक से अपना स्कोर देख सकते है।
RBSE 5वीं रिजल्ट 2023: कैसे करें चेक
छात्र या अभिवाहक rajshaladarpan.nic.in पर जाएं।
होमपेज पर, RBSE Board Class 5th Result 2023 लिंक पर क्लिक करें
अब केडिंशियल डालें जैसे रोल नंबर।
सबमिट करें और रिजल्ट देखें।
RBSE Rajasthan Class 5th Result Link Website
राजस्थान कक्षा 5वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट की घोषणा राजस्थान के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला द्वारा की गई है। शाला दर्पण पोर्टल के अलावा, राजस्थान बोर्ड 5वीं के रिजल्ट्स् को rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in से भी देखा जा सकता है।
