RBSE 12th Exam Time Table: बिग अपडेट! राजस्थान बोर्ड 12वीं के तीन विषयों की परीक्षा का समय बदला

RBSE Rajasthan Board 12th Exam Time Table 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 की 12वीं कक्षा की परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। यहां तीन विषयों की परीक्षा के समय में परिवर्तन किया गया है। अब ये परीक्षाएं शाम की शिफ्ट में होंगी।

RBSE Rajasthan Board 12th Exam Time Table 2026: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2026 के कक्षा 12वीं के तीन विषयों की परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है, जिसमें कंप्यूटर विज्ञान, इनफार्मेटिक्स प्रैक्टिसस और चित्रकला यानी ड्रॉइंग शामिल है। इस बात की जानकारी बोर्ड के सचिव श्री राठौड़ ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय छात्रों की सुविधा और परीक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है। बता दें पहले यह परीक्षाएं सुबह आयोजित होने वाली थी। लेकिन अब इन्हें दोपहर की शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा।

RBSE Rajasthan Board 12th Exam Time Table

RBSE Rajasthan Board 12th Exam Time Table: राजस्थान बोर्ड 12वीं के इन तीन विषयों की परीक्षा के समय में बदलाव

Rajasthan Board 12th Exam: तीन विषयों की परीक्षाएं शाम शिफ्ट में

बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट के मुताबिक इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 17 फरवरी से 24 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी। ध्यान रहे यहां परीक्षा की तारीख में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ तीन विषयों की परीक्षा के समय में बदलाव हुआ है। यह परीक्षाएं शाम की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी।

End of Feed