राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 94.23 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को सफलता
राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट हुआ जारी, DIRECT LINK
राजेबोर्ड राजशाला दर्पण 5वीं क्लास का परिणाम: परिणाम लिंक कैसे खोलें | राजस्थान कक्षा 8वीं का रिजल्ट की मार्कशीट डाउनलोड | RBSE 10th Result 2026 Direct Link
छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 10th Result 2026 Direct Link पर क्लिक करके अपनी प्रोविजनल मार्कशीट चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।
RBSE 10th Toppers Prize: राजस्थान बोर्ड 10वीं के टॉपर्स को क्या-क्या मिलेगा
10th RSBE Result 2026: डाउनलोड लिंक से कैसे निकाले रिजल्ट
स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट से चेक कर सकेंगे।
स्टेप 1: सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in को मोबाइल फोन या लैपटॉप आदि पर सर्च करें।
स्टेप 2: होमपेज पर RBSE 10th Result 2026 Download Link नजर आएगा।
स्टेप 3: इसपर क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल भरें।
स्टेप 4: सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट सर्टिफिकेट आ जाएगा।
स्टेप 5: आप इसमें अपने सब्जेक्ट वाइज मार्क्स के साथ परसेटेंज चेक कर सकते हैं।
RBSE 10th Sarkari Result 2026: आरबीएसई सरकारी रिजल्ट पर कर सकेंगे मार्कशीट पीडीफ चेक
RSBE 10th Marksheet Kaise Milegi: रिजल्ट के बाद ऑनलाइन मार्कशीट कैसे मिलेगी?
स्टेप 1: सबसे पहले डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2: यहां Issued Documents में आपको को सर्च करें।
स्टेप 3: अब BSEB को सेलेक्ट करके अपनी डिटेल्स भरनी होंगी।
स्टेप 4: अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।
स्टेप 5: सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर मार्कशीट आ जाएगी।
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड स्क्रूटनी का शेड्यूल जारी करता है। जो स्टूडेंट्स अपने मार्क्स से खुश नहीं होते, वे इस री-चेकिंग प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं।
ये रही आधिकारिक सूचना
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर कार्यालय में उपस्थित रहकर आज कक्षा 10 के साथ-साथ कक्षा-8 व कक्षा-5 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम विधिवत जारी किए।
— Madan Dilawar (@madandilawar) March 24, 2026
इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं गुरुजन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ! pic.twitter.com/Fu3wjVS9AV
rajeduboard.rajasthan.gov.in, Bihar Board 10th Sarkari Result 2026 LIVE - 10.65 लाख से ज़्यादा छात्रों के लिए जारी हुआ रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाओं के लिए 10.65 लाख से ज़्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, और लगभग 10.47 लाख छात्र बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए।BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: कोटपूतली की बेटी ने रचा इतिहास
BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: बीकानेर के भुवन छंगाणी ने मारी बाजी
आरबीएसई 10वीं का रिजल्ट में बीकानेर के भुवन छंगाणी ने मारी बाजी। 99.17 प्रतिशत अंक हासिल कर किया नाम रोशन, परिवार और शहर में खुशी की लहर, लगातार मिल रही बधाइयां, मेहनत और लगन से पाई बड़ी सफलताBSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: बांसवाड़ा जिले का 95.74 रहा परिणाम
जिले में 28 हजार 390 परीक्षार्थियों ने दी थी परीक्षा, इसमें से 27 हजार 180 स्टूडेंट परीक्षा में हुए पास। कुल 15 हजार 458 स्टूडेंट फर्स्ट डिवीजन, 10 हजार 219 सेकंड डिवीजन, 1 हजार 503 थर्ड डिवीजन हुए पास। कीर्ति पारवानी ने 99.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। महात्मा गांधी सरकारी स्कूल पालोदा की है यह छात्रा।RBSE Board 10th Result 2026: परीक्षा से चार माह पहले हुआ था पिता का निधन, बेटी ने 99% अंक लाकर नाम किया रोशन
हिंडौन सिटी की प्रतिभाशाली छात्रा खुशबू शर्मा ने 99 प्रतिशत अंक हासिल कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नके पिता, पार्षद भूपेंद्र शर्मा एडवोकेट का 28 नवंबर 2025 को दिल्ली में एक दुर्घटना में निधन हो गया था। छोटी उम्र में पिता का साया उठने के बावजूद खुशबू ने हिम्मत नहीं हारी।BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: मजदूर की बेटी ने 10वीं में हासिल किए 97.83% अंक
कोटा के सांगोद क्षेत्र की छात्रा अस्मिता नागर ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। अस्मिता ने 97.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।rajeduboard.rajasthan.gov.in, BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर कार्यालय में उपस्थित रहकर आज कक्षा 10 के साथ-साथ कक्षा-8 व कक्षा-5 बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम विधिवत जारी किए।
— Madan Dilawar (@madandilawar) March 24, 2026
इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं गुरुजन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ ! pic.twitter.com/Fu3wjVS9AV
BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: कब जारी होगा राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने हिंट दिया है कि इंटर या क्लास 12 के रिजल्ट भी जल्द ही जारी किए जाएंगे। टेंटेटिवली, मिनिस्टर ने सजेस्ट किया है कि RBSE 12th के रिजल्ट 31 मार्च को ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अनाउंस किए जाएंगे।BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: 10वीं का रिजल्ट जारी 94.23 फीसदी छात्र पास
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान ने सेकेंडरी (10वीं) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस साल कुल 94.23% छात्र-छात्राएं सफल रहे। कुल 10,66,561 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। हर बार की तरह इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी।
BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: किसने किया राजस्थान बोर्ड में टॉप
राजस्थान बोर्ड ने इस बार 10वीं टॉपर की लिस्ट जारी नहीं की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शेखावटी पब्लिक स्कूल की प्रियांशी ने कुल 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। एक अन्य छात्रा अनन्या ने 598 अंक हासिल किए हैं, जो कि रानीसतीस गर्ल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल, झुंझनू की छात्रा हैं। वहीं, नागौर स्कूल के ऑक्सफोर्ड स्कूल के अभिषेक ने 597 अंक हासिल किए हैं।BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: कशिश खंडेलवाल को 99.17 प्रतिशत अंक
BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: सभी सफल छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी विद्यार्थियों को हार्दिक अभिनंदन। आपकी यह सफलता आपके परिश्रम, धैर्य और समर्पण की सच्ची पहचान है। इस उपलब्धि में अभिभावकों और गुरुजनों का मार्गदर्शन भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जिनका योगदान सराहनीय है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सभी अपने जीवन में निरंतर आगे बढ़ते हुए नए आयाम स्थापित करें और अपने सपनों को साकार करें।BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: लोसल कस्बे की होनहार बालिका प्रियांशी टॉपर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम। लोसल कस्बे की होनहार बालिका प्रियांशी ने किया राजस्थान टॉप, 10वीं बोर्ड एग्जाम में 600 अंक में से प्राप्त किए।BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: सांचौर की बेटी ने रचा इतिहास
दसवीं बोर्ड का परिणाम जारी,राजस्थान की मेरिट लिस्ट में शामिल जालोर के सांचौर की चन्द्रिका विश्नोई ,सांचौर के परावा निवासी सब इंस्पेक्टर गोपाल सारण की बेटी ने 99% अंक हासिल कर एक फिर रचा इतिहास! वहीं सांचौर के क़िलवा निवासी अनीत चौधरी ने 98.50% अंक प्राप्त कर किया टॉप!BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: साल 2024 में कैसा रहा था रिजल्ट
2024 में RBSE की कक्षा 10 के परिणामों पर नज़र डालें तो 93.03 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इससे पहले, 2023 में कक्षा 10 का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 90.49 प्रतिशत था।BSER Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: 2025 में कैसा रहा था रिजल्ट
साल 2025 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा का कुल परिणाम 93.60% रहा। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% और लड़कियों का 94.08% रहा।Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड वेबसाइट लिंक
परिणाम घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर परिणाम चेक कर सकेंगे। यहां आपको अपना रोल नंब व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: 10,68,078 छात्र पंजीकृत थे
वर्ष 2026 में राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पूरे राज्य में कुल 10,68,078 छात्र पंजीकृत थे। ये परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: आर्यन सोनी को कक्षा 10वीं बोर्ड में 97.67% अंक
जयपुर के एन के पब्लिक स्कूल के छात्र आर्यन सोनी ने कक्षा 10वीं बोर्ड में 97.67% अंक हासिल किए।SMS के जरिए RBSE क्लास 10th का रिजल्ट कैसे देखें?
स्टेप 1: SMS के जरिए रिजल्ट देखने के लिए अपने मोबाइल फोन पर SMS ऑप्शन खोलें।स्टेप 2: फिर स्टूडेंट्स को RJ10 स्पेस ROLL NUMBER टाइप करके भेजना होगा।
स्टेप 3: टाइप किए गए मैसेज को 5676750 या 56263 पर भेजें।
स्टेप 4: इतना करते ही रिजल्ट आपके मोबाइल फोन पर भेज दिया जाएगा।
Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: मोहित गंगवाल ने कक्षा दसवी बोर्ड में 98.17% अंक
इंद्रप्रतापसिंह सी. सै. स्कूल के छात्र मोहित गंगवाल ने कक्षा दसवी बोर्ड में 98.17% अंक हासिल किए। उन्होंने गणित में 100 और संस्कृत में 99 अंक हासिल किए है।Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: अनुष्का के दसवीं में 95.83% अंक
एस एस सी. सै. स्कूल की छात्रा अनुष्का ने कक्षा दसवीं में 95.83% अंक हासिल किए। विज्ञान में अनुष्का ने 100 में से 100 अंक हासिल किए। अनुष्का भविष्य में डॉक्टर बनना चाहती है।Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: कब आयोजित की गई थी परीक्षा
वर्ष 2026 में राजस्थान बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा की परीक्षा के लिए पूरे राज्य में कुल 10,68,078 छात्र पंजीकृत थे। ये परीक्षाएं 12 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गई थीं।Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: अजमेर जिले का रिजल्ट कितना
राजस्थान बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट किया जारी: अजमेर जिले का 94.46% रिजल्ट रहाRajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: चेष्टा शर्मा बनीं राजस्थान बोर्ड 10वीं टॉपर
राजस्थान बोर्ड 10वीं का परिणाम - चेष्टा शर्मा ने 99.00 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप कियाRajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड हेल्पलाइन नंबर
मार्कशीट या रिजल्ट संबंधी कोई भी समस्या होने पर छात्र राजस्थान बोर्ड अजमेर के विद्यार्थी सेवा केन्द्र बोर्ड कार्यालय, अजमेर में इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं- 0145-2632866Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: मार्कशीट में गलती तो क्या करें
अगर छात्रों को राजस्थान बोर्ड 10वीं की मार्कशीट में किसी भी तरह की गलती लगती है तो आप इसमें सुधार करने के लिए अपने टीचर या स्कूल से भी संपर्क कर सकते हैं। साथ में राजस्थान बोर्ड से भी इसके लिए कॉन्टेक्ट किया जा सकता है।Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: मार्कशीट पर चेक कर लें ये डिटेल
राजस्थान बोर्ड द्वारा आई 10वीं की मार्कशीट जब आपको मिले तो आपको सलाह दी जाती है कि इसपर अपना नाम, जन्मतिथि, स्कूल का नाम, अपने विषयवार अंक, पिता का नाम, कुल अंक, सर्टिफिकेट नंबर जैसी सभी जानकारियां बिल्कुल ध्यान से चेक करें।Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, मिल रहीं शुभकामनाएं
Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: पिछले साल के मुकाबले 1.17 प्रतिशत अधिक रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इस वर्ष कुल 94.23 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे, जो पिछले साल के मुकाबले 1.17 प्रतिशत अधिक है।पिछले वर्ष बोर्ड का परिणाम 93.06 प्रतिशत रहा था, जबकि इस बार बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है। परिणाम में लड़कियों ने एक बार फिर बाज़ी मारी है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.90% रहा, जबकि लड़कों का परिणाम 93.63% दर्ज किया गया।
Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: छात्रों से रिजल्ट चेक करने की अपील
Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: वेबसाइट डाउन, डिजिलॉकर से डाउनलोड करें मार्कशीट
डिजिलॉकर से अपनी मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाना होगा।यहां Login/Register के लिंक पर क्लिक करें।
अगर आप पहले से वेबसाइट पर रजिस्टर्ड नहीं है तो पहले अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करें। अगर हैं, तो सीधे लॉगइन करें।
इसके बाद Issued Documents सेक्शन में जाएं।अब राजस्थान बोर्ड (RBSE) को सेलेक्ट करें।
यहां Rajasthan Board Class 10th Result 2026 Download के लिंक पर क्लिक करें।
अपना रोल नंबर और अन्य डिटेल्स भरें।सब्मिट करते ही आपकी स्क्रीन पर राजस्थान बोर्ड 10वीं की मार्कशीट आ जाएगी।
आप इसका पीडीएफ या कलर प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख सकते हैं।
Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: ऑनलाइन मार्कशीट हुई जारी
RBSE कक्षा 10 की मार्कशीट परिणाम घोषित होने के साथ ही ऑनलाइन जारी कर दी गई है। मार्कशीट में विषयवार अंक और समग्र योग्यता स्थिति शामिल है।Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: पुरस्कार राशि में कटौती
इस बार सरकार ने मेधावी छात्राओं को मिलने वाले पुरस्कार में कटौती कर दी है। पहले 8वीं टॉपर को 40,000 मिलते थे, अब 25,000 मिलेंगे। 10वीं टॉपर को 75,000 की जगह 50,000 मिलेंगे।12वीं टॉपर को 1 लाख और स्कूटी मिलती थी, अब सिर्फ 75,000 मिलेंगे, स्कूटी बंद कर दी गई
Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: एसएमएस से देखें रिजल्ट
एसएमएस के माध्यम से राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए मैसेज बॉक्स में RJ10 Roll Number (रोल नंबर) लिखकर 5676750 या 56263 पर भेजना होगा।RBSE 10th Class Result 2026 Announced: वेबसाइट हुई डाउन
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा परिषद अजमेर की ओर से राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है लेकिन ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in खुलने में दिक्कत आ रही है। तीन कक्षाओं का रिजल्ट एक साथ जारी होने के चलते rajeduboard.rajasthan.gov.in डाउन हो गई है।Bihar Board Exam 2027: बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की डेट शीट जल्द होगी जारी, यहां देखें संभावित तिथियां
National Scholarship Portal 2026 के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी दिशा-निर्देश
क्या है बाल्कन क्षेत्र? जानिए क्यों UPSC परीक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है यह हिस्सा
CBSE Board Exam 2027: स्कूलों को 21 अक्टूबर तक जमा करनी होगी LOC, जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी निर्देश
'Tell me About a Time you Faced a Challenge or Failure' सवाल का कैसे दें जवाब, यहां देखें बेहतरीन उदाहरण और तरीका
© 2026 Times Horizon Private Limited
