RBSE Board Exam 2026: प्राइवेट छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम इस दिन से होंगे शुरू, एडमिट कार्ड जारी

RBSE Practical Exam Admit Card 2026: राजस्थान बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 25 जनवरी से शुरू होने वाली है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Practical Exam Admit Card 2026 Download Link: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के प्राइवेट परीक्षार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाओं को लेकर घोषणा की है। जानकारी के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षाओं का आयोजन 25 जनवरी से किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं, जिसे छात्र RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र डायरेक्ट लिंक का प्रयोग करके भी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RBSE Board Exam 2026

RBSE प्राइवेट छात्रों के प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड जारी (Photo - Canva)

RBSE प्रैक्टिकल एग्जाम एडमिट कार्ड 2026

बोर्ड ने इन परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले उम्मीदवारों के लिए आधिकारिक तौर पर एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर डिस्ट्रिक्ट का नाम, पिता का नाम और अपना नाम भरकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed