Rajasthan Board, RBSE Class 10th and 12th Date Sheet: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2023 की डेट शीट की घोषणा कर सकता है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड जल्द छात्रों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर पूरा परीक्षा कार्यक्रम रिलीज कर सकता है। एक बार डेट शीट की घोषणा हो जाने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे। आधिकारिक नोटिफिकेशन rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपलोड की जाएगी।
राजस्थान बोर्ड 2023 डेटशीट
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा कार्यक्रम के लेटेस्ट न्यूज के लिए अपडेट रहने के लिए राजस्थान बोर्ड और स्कूल शिक्षा मंत्री के सोशल मीडिया पेज चेक करते रहें। समाचार रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10 और कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट शीट पब्लिश करने की तैयारी कर रहा है। इसका मतलब है कि राजस्थान बोर्ड जल्द ही पूरा परीक्षा कार्यक्रम जारी कर सकता है।
RBSE Date Sheet 2023: आधिकारिक वेबसाइट से ऐसे डाउनलोड होगी डेट शीट
- राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर या लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में 'आरबीएसई कक्षा 10, 12 डेट शीट' लिंक पर क्लिक करें।
- कक्षा 10 और 12 की डेट शीट नए टैब पर प्रदर्शित की जाएगी।
- कक्षा 10 और 12 के लिए राजस्थान बोर्ड डेट शीट सेव और डाउनलोड कर लें।
सीबीएसई बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए डेट शीट जारी करने की भी उम्मीद है। डेट शीट के लिए डायरेक्ट लिंक यहां भी दिया जाएगा। पिछले हफ्ते, बिहार बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 के लिए डेट शीट जारी हुई है।
