Rajasthan Board Result 2026 Date: मार्च के आखिरी हफ्ते में राजस्थान बोर्ड परीक्षा 10th-12th के रिजल्ट, इस डेट को आएंगे नतीजे

Rajasthan Board Exam Result 2026 : RBSE बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की तारीखों में बदलाव किया गया है। अब 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मार्च 2026 को घोषित होगा। ऐसा नए सेशन की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए किया गया है। साल 2026 की दोनों क्लास की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 19 लाख से भी ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। ऐसे में प्रशासन ने इसे देखते हुए सुरक्षा, गोपनीयता और परीक्षा को सही से करवाने के लिए 6,000 से भी ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए हैं।

RNSE Board Exam Result : राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा परिणाम की तारीखों में बदलाव किया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर की तरफ से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। आदेश के मुताबिक, पहले 16 मई 2026 को रिजल्ट घोषित होने थे। लेकिन अब 25 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

RBSE Board exam 2026

RBSE Board exam 2026

आदेश में बताया गया है कि अकैडमिक कैलेंडर के अनुसार नया शैक्षणिक सत्र 01 अप्रैल 2026 से शुरू किया जाना है। ऐसे में प्रशासनिक और शैक्षणिक कारणों को ध्यान में रखते हुए वार्षिक एग्जाम के रिजल्ट की तारीख में ये बदलाव किया गया है, ताकि नया सेशन समय पर शुरूकिया जा सके और छात्रों की शैक्षणिक गतिविधियों में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए।

End of Feed