RBSE 8th Result 2023: राजस्थान बोर्ड इसी हफ्ते जारी कर सकता है 8वीं कक्षा का रिजल्ट, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आएगा परिणाम

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated May 9, 2023, 11:28 PM IST

RBSE 8th Result 2023: राजस्थान कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा 2023 को 21 मार्च, 2023 से 11 अप्रैल, 2023 तक राज्य भर के 9,500 परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित किया गया था। इस साल लगभग 13 हजार छात्र राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम 2023 की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

RBSE 8th Result 2023: आरबीएसई के 8वीं के रिजल्ट 2023 (RBSE 8th Result 2023) को लेकर 13 लाख से अधिक छात्र इंतजार कर रहे हैं। हालांकि राजस्थान बोर्ड (RBSE 8th Result) ने अब तक किसी तारीख की घोषणा नहीं की है। परीक्षा को लगभग 1 महीना बीत चुका है और 13 लाख से अधिक छात्र अब अपने राजस्थान बोर्ड परिणाम 2023 (RBSE 8th Board Result) के जारी होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2023 राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर जारी करेगा।

RBSE 8th Result 2023, RBSE 8th Result, RBSE Result

RBSE 8th Result 2023: इसी हफ्ते राजस्थान बोर्ड जारी कर सकता है 8वीं का रिजल्ट।

आरबीएसई ने अभी तक आरबीएसई 8वीं परिणाम 2023 की तारीख और समय घोषित नहीं किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट इसी हफ्ते जारी होने की उम्मीद है। छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे आरबीएसई 8वीं के रिजल्ट के लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट लगातार चेक करते रहें।

End of Feed