Rajasthan RBSE 10th Result 2024: खत्म हुई राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा, जानें कब जारी होगा रिजल्ट

RBSE Class 10th Result 2024, Rajasthan RBSE 10th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 30 मार्च तक किया गया। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट जल्द आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जारी कर दिया जाएगा।

RBSE Class 10th Result 2024, Rajasthan RBSE 10th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा आज खत्म हो गई है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं परीक्षा का रिजल्ट (RBSE 10th Result 2024) भी जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan RBSE 10th Result 2024

Rajasthan RBSE 10th Result 2024

RBSE Class 10th Result 2024: कब हुई राजस्थान बोर्ड 10वीं परीक्षा

राजस्थान बोर्ड की ओर से 10वीं परीक्षा का आयोजन 7 मार्च से 30 मार्च तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हुई। चूंकि 10वीं परीक्षा आज खत्म हो गई है तो अब जल्द ही कॉपी चेकिंग का काम शुरू होगा, जिसमें करीब 15 से 20 दिन का समय लग जाएगा। यह काम खत्म होने के बाद ही रिजल्ट जारी किया जाएगा।

End of Feed