RBSE 10th, 12th Admit Card 2023, RBSE 10th, 12th Admit Card 2023 Date: राजस्थान बोर्ड एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होनेे जा रहा है। राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (RBSE) की ओर से कक्षा 10वीं और 12वींं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिसके बाद स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से RBSE Admit Card 2023 Class 10th, 12th डाउनलोड कर सकेंगे।
RBSE Admit Card 2023
RBSE 10th, 12th Exam Date 2023: कब से होगी परीक्षा
राजस्थान बोर्ड डेटशीट के मुताबिक, कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 9 मार्च से 12 अप्रैल 2023 तक किया जाएगा। परीक्षा सुबह 8:45 बजे से 11:30 बजे तक होगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 16 मार्च से 11 अप्रैल 2023 तक होगी। राजस्थान बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा।
RBSE 10th, 12th Admit Card 2023 Date: कब तक आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी के दूसरे सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। आरबीएसई एडमिट कार्ड 2023 जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to download RBSE 10th, 12th Admit Card 2023
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइ पर जाएं।
- फिर राजस्थान बोर्ड एग्जाम एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- अब आप आरबीएसई 10वीं और 12वीं एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि स्टूडेंट्स को एडमिट कार्ड संबंधित स्कूल के प्रमुखों द्वारा प्रदान किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा हॉल में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि प्रवेश पत्र में दिए सभी दिशा निर्देशों को भी ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ लें।
