RBI Grade B Admit Card 2026: आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड rbi.org.in पर जारी, 5 स्टेप में डाउनलोड करें हॉल टिकट

RBI Grade B Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने ग्रेड बी भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार rbi.org.in से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade B Admit Card 2026: भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा निकाली गई ग्रेड बी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खबर है। आरबीआई ने ग्रेड भी फेज 1 परीक्षा के लिए RBI Grade B Admit Card 2026 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार इसे rbi.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट उम्मीदवार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर डाउनलोड कर सकते हैं।

RBI Grade B Admit Card 2026

RBI Grade B Admit Card 2026

कब होगी आरबीआई ग्रेड बी फेज 1 परीक्षा

RBI Grade B Phase 1 Exam 2026 की आयोजन भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 13 जून को किया जाना है। परीक्षा से एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि डीएसआईएम कैडरों के लिए परीक्षा का आयोजन 14 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

End of Feed