RBI Assistant Prelims Result 2023, Sarkari Result 2023: आरबीआई असिस्टेंट रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) असिस्टेंट प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट बहुत जल्द ही जारी करने वाला है। प्रीलिम्स रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
RBI Assistant Result 2023
RBI Assistant Prelims Result 2023: कब आएगा प्रीलिम्स रिजल्ट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट दिसंबर के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। आरबीआई असिस्टेंट रिजल्ट के साथ ही कट ऑफ मार्क्स भी जारी करेगा। किसी भी तरह का अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
RBI Assistant Sarkari Result 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आरबीआई में असिस्टेंट के कुल 450 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा। आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर और 19 नवंबर को किया गया था। अभ्यर्थी इसके बाद से ही रिजल्ट जारी किए जाने का इंतजार कर रहे हैं।
How to Download RBI Assistant Prelims Result 2023
- बैंक की आधिकारिक वेबसाइट opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
- फिर असिस्टेंट प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
RBI Assistant Mains Exam 2023: कब होगी मेन्स परीक्षा
आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थी ही मेन्स परीक्षा में शामिल होने के योग्य होंगे। जारी सूचना के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट मेन्स एग्जाम 31 दिसंबर को किया जाएगा। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।
