RBI Assistant Admit Card 2023: जारी होने जा रहा आरबीआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड, जानें कब व कैसे होगी प्रीलिम्स परीक्षा

RBI Assistant Admit Card 2023, RBI Assistant Prelims Admit Card 2023: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा असिस्टेंट एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जल्द जारी कर दिया जाएगा। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था तो यहां आरबीआई असिस्टेंट एग्जाम डेट व पैटर्न चेक कर सकते हैं।

RBI Assistant Admit Card 2023, RBI Assistant Prelims Admit Card 2023: बैंक एग्जाम की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ा अपडेट है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा असिस्टेंट एग्जाम (RBI Assistant Exam 2023) का एडमिट कार्ड बहुत जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बैंक की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आरबीआई असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023 की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।

RBI Assistant Admit Card 2023

RBI Assistant Admit Card 2023

RBI Assistant Exam 2023 Date: कब होगी प्रीलिम्स परीक्षा

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आरबीआई असिस्टेंट प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 18 नवंबर और 19 नवंबर को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा का ए़डमिट कार्ड नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed