Rajsamand Admission Drive 2026: सरकारी स्कूलों में गिरते हुए नामांकन को देखते हुए इस चुनौती से निपटने के लिए शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में इस साल का नया शिक्षा सत्र 1 अप्रैल से शुरू करने के निर्णय लिया है। क्योंकि एक अप्रैल से शिक्षा सत्र की शुरुआत हो रही है, इसलिए 2026-27 के लिए प्रवेशोत्सव कार्यक्रम की रूपरेखा शिक्षा निदेशक सीता राम जाट ने 25 को ही जारी कर दी थी। आइए आपको इस अभियान के बारे में बताएं।
सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव की आज से हुई शुरुआत
प्रवेशोत्सव अभियान कब से कब तक चलेगा?
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेशोत्सव अभियान 27 मार्च से शुरू हो गया है। बता दें कि यह 11 जुलाई तक चलेगा और इसे दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 27 मार्च से 2 मई तक चलेगा, जबकि दूसरा चरण 4 मई से 11 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शिक्षकों को छात्रों के एनरोलमेंट वृद्धि पर खास ध्यान देना होगा। इसमें
हाउसहोल्ड सर्वे होगा जरूरी
बता दें कि अनामांकित छात्र, ड्रॉपआउट, प्रवासी श्रमिकों के बच्चों एवं बाल-श्रम से मुक्त कराए गए बालक-बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ने के लिए हाउसहोल्ड सर्वे किया जाएगा। जो दोनों चरणों में शामिल होगी।
कैसे चलेगा प्रवेशोत्सव कार्यक्रम
पहला चरण
हाउसहोल्ड सर्वे के साथ बच्चों को चिन्हित करना - 27 मार्च से 25 अप्रैल
सघन प्रवेश (Dense Entry) - 27 मार्च, 6 अप्रैल, 10 अप्रैल और 15 अप्रैल
एनरोलमेंट अभियान - 1 अप्रैल से 2 मई
दूसरे चरण
बचे हुए बच्चों का सर्वे - 4 मई से 4 जुलाई
एनरोलमेंट अभियान - 4 जुलाई से 11 जुलाई
प्रवेशोत्सव पर किस बात पर दिया जाएगा जोर
27 मार्च से 11 जुलाई तक नए छात्राओं के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बच्चों के अभिभावकों को स्कूल में आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें एडमिशन समिति से परिचित किया जाएगा। इस उत्सव में छात्रों को तिलक लगाकर माला पहनाकर स्वागत किया जाएगा।
