Rajasthan UG PG College Admission: राजस्थान में कॉलेज एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, दाखिले के लिए 15 मई तक आवेदन का मौका

Rajasthan UG PG College Admission: राजस्थान में सरकारी कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। छात्र 1 मई से 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Rajasthan UG PG College Admission: राजस्थान में सरकारी कॉलेजों में सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (UG) एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राज्य के कॉलेज शिक्षा विभाग ने आवेदन की तारीखों की घोषणा कर दी है, जिसके तहत छात्र 1 मई से 15 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल रखी गई है, ताकि छात्र घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकें और पारदर्शिता बनी रहे। आवेदन करने के लिए छात्रों को सबसे पहले SSO पोर्टल पर लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद कॉलेज शिक्षा विभाग के पोर्टल पर जाकर आवेदन फॉर्म भरना होगा। इसमें व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक विवरण और पसंदीदा कॉलेज व विषय का चयन करना होगा। साथ ही जरूरी दस्तावेज जैसे 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, फोटो और अन्य प्रमाण पत्र अपलोड करने होंगे। आवेदन शुल्क ऑनलाइन या ई-मित्र के जरिए जमा किया जा सकता है।

Rajasthan UG PG College Admission

Rajasthan UG PG College Admission

राजस्थान के सरकारी कॉलेजों में एडमिशन लेने के इच्छुक छात्रों के लिए यह एक अहम मौका है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे समय सीमा का ध्यान रखें और सभी जरूरी दस्तावेज पहले से तैयार रखें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इस एडमिशन प्रक्रिया के तहत BA, BSc और BCom जैसे प्रमुख कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। आवेदन करने के लिए छात्रों का 12वीं पास होना जरूरी है।

End of Feed