Rajasthan SET Result 2026 जारी, फाइनल आंसर की भी हुई रिलीज, ऐसे करें चेक

Rajasthan SET Result 2026 OUT: यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा (UOK) ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने 6 नवंबर 2026 को नतीजों के साथ विषयवार फाइनल आंसर की भी जारी की है।

Rajasthan SET Result 2026 OUT: राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा (UOK) ने राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने 6 नवंबर 2026 को नतीजों के साथ विषयवार फाइनल आंसर की भी जारी की है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uok.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। राजस्थान SET परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर 2026 को किया गया था।

Rajasthan SET Result 2026 OUT

राजस्थान SET परीक्षा 2026 का परिणाम जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)

इसके बाद 5 अक्टूबर को प्रोविजनल आंसर की जारी करके उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं। अब आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट जारी कर दिया गया है।

End of Feed