Rajasthan SET 2026 Admit Card: राजस्थान स्टेट टीईटी परीक्षा के एडमिट का जारी, आसान स्टेप में ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan SET 2026 Admit Card: राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार recruitment.rajasthan.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan SET 2026 Admit Card: कोटा विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित की जाने वाली राजस्थान स्टेट एलिजिबिलिटी टेस्ट (SET) परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड का इंतजार अब खत्म हो गया है। विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर एसईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करते हुए हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Rajasthan SET 2026 Admit Card

Rajasthan SET 2026 Admit Card (Photo - AI)

कब होगी राजस्थान एसईटी परीक्षा 2027

Rajasthan SET 2026 परीक्षा का आयोजन एक शिफ्ट में 13 सितंबर 2026 को किया जाएगा। परीक्षा से करीब 6 दिन पहले ही एग्जाम एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह एडमिट कार्ड पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

End of Feed