राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक हिंदी भर्ती 2024, विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन भरना होगा आवेदन

Rajasthan Senior Teacher Hindi Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत हिंदी विषय की विचारित सूची में सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।

Rajasthan Senior Teacher Hindi Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के अंतर्गत हिंदी विषय की विचारित सूची में सफल घोषित अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत आवेदन प्रक्रिया का कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। उक्त विषय की विचारित सूची में अस्थाई रुप से सम्मिलित किए गए सभी अभ्यर्थियों को एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा।ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरने हेतु आयोग द्वारा दिनांक 6 से 12 फरवरी 2026 (रात्रि 11.59) तक लिंक खोला जायेगा। इस क्रम में यह सूचित किया जाता है कि विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) द्वारा ही की जायेगी।

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक हिंदी भर्ती 2024

राजस्थान वरिष्ठ अध्यापक हिंदी भर्ती 2024

अतः ऑनलाईन आवेदन पत्र भरने व सबमिट करने के उपरांत प्रिन्ट ऑप्शन पर जाकर सम्पूर्ण विस्तृत आवेदन पत्र को 02 प्रतियों में प्रिन्ट कर अपने पास संभाल कर रखें एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की सूचना के अनुसार निर्धारित दिनांक, समय व स्थान पर विस्तृत आवेदन-पत्र (दो प्रतियों में) मय समस्त मूल दस्तावेजों व स्वयं सत्यापित प्रतियों सहित उपस्थित होवें। इस हेतु संबंधित विभाग द्वारा ही उचित माध्यम से अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन हेतु सूचित कराने की कार्यवाही सम्पादित की जायेगी एवं राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा अलग से कोई सूचना अभ्यर्थियों को प्रेषित नहीं की जायेगी।

End of Feed