Rajasthan School Holiday: राजस्थान में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर छात्रों और अभिभावकों के बीच अक्सर उत्सुकता रहती है। लेकिन इस बीच 21 सितंबर को राज्य भर के शैक्षणिक संस्थानों में अवकाश (Rajasthan Schools Closed) को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान सरकार और शिक्षा विभाग द्वारा जारी आधिकारिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार, 21 सितंबर को प्रदेश में लोक देवता बाबा रामदेव जयंती, तेजा दशमी और खेजड़ली शहीद दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में छुट्टी को लेकर क्या अपडेट है। छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों के मन में यह सवाल है कि आज स्कूल बंद रहेंगे या खुले रहेंगे। तो आइए राजस्थान में छुट्टी को लेकर आपको अपडेट दें।
Rajasthan School Holiday (Photo- AI/ Verified By Newsroom)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - HPPSC Medical Officer Recruitment 2026: हिमाचल मे मेडिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए क्या है एग्जाम पैटर्न? यहां देखें मार्किंग स्कीम
21 सितंबर को क्यों रहेगी स्कूलों में छुट्टी?
राजस्थान सरकार के वर्ष 2026 के राजपत्रित अवकाश कैलेंडर (Gazetted Holiday Calendar) में 21 सितंबर का दिन बेहद खास है। इस एक ही दिन राज्य में तीन प्रमुख धार्मिक व सांस्कृतिक पर्व और ऐतिहासिक दिवस मनाए जाते हैं।
| बाबा रामदेव जयंती | लोक देवता बाबा रामदेव जी के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेश भर में मेलों और धार्मिक आयोजनों का आयोजन होता है। |
| तेजा दशमी | राजस्थान के प्रसिद्ध लोक देवता वीर तेजाजी की स्मृति में तेजा दशमी पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। |
| खेजड़ली शहीद दिवस | पर्यावरण संरक्षण के लिए प्राणों की आहुति देने वाले खेजड़ली के अमर शहीदों की याद में यह दिवस मनाया जाता है। |
इन तीनों अवसरों के एक ही दिन होने के कारण राज्य सरकार ने इस दिन आधिकारिक अवकाश की घोषणा की है। इसका अर्थ है कि आज यानी 21 सितंबर को राजस्थान में सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे। छुट्टी को लेकर अन्य अपडेट के लिए अभिभावक सीधा स्कूल के संपर्क कर सकते हैं।
राजस्थान में कब खुलेंगे स्कूल?
बता दें कि राजस्थान के कई जिलों के स्कूलों में 18 और 19 सितंबर को जिला स्तरीय शिक्षक सम्मेलनों का आयोजन किया गया था, जिसके बाद 20 सितंबर को रविवार का साप्ताहिक अवकाश था। अब 21 सितंबर को राजकीय अवकाश होने से छात्रों को लगातार 4 दिनों का लंबा ब्रेक मिला है। चार दिन के इस ब्रेक के बाद अब मंगलवार 22 सितंबर को स्कूल फिर से खुलेंगे और क्लासेस का संचालन नियमित तौर पर किया जाएगा।
