Rajasthan: स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 जून तक, जानें कैसे और किन्हें मिलेगा लाभ

Rajasthan Scholarship Scheme: देश—विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन के लिए छात्र—छात्राओं से स्वामी 'स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फोर अकादमिक एक्सीलेंस' के तहत छात्रवृ​ति के लिए विद्यार्थी अब 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

Swami Vivekananda scholarship for academic excellence: देश—विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में अध्ययन के लिए छात्र—छात्राओं से स्वामी 'स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फोर अकादमिक एक्सीलेंस' के तहत छात्रवृति के लिए विद्यार्थी अब 25 जून तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की वार्षिक आय 8 लाख रूपये प्रति वर्ष से कम (ई—1 श्रेणी) होनी आवश्यक है। इसके लिए https://hte.rajasthan.gov.in/online-scholarship पोर्टल पर आवेदन किये जा सकते हैं।

कॉलेज शिक्षा विभाग के आयुक्त पुखराज सैन ने बताया कि इस योजना में राज्य के मेधावी विद्यार्थियों को देश-विदेश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों और संस्थानो में अध्ययन के लिए स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी और पोस्ट डॉक्टरल कोर्सेज के लिए चयनित किया जाता है। जिन छात्र-छात्राओं ने अर्हता परीक्षा में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं वे इस छात्रवृति के लिए आवेदन कर सकते हैं।

End of Feed