Rajasthan Safai Karmchari Bharti: सफाई कर्मचारी भर्ती आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 13 अक्टूबर तक मौका

राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नई सूचना के तहत इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 13 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी।

राजस्थान में सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। नई सूचना के तहत इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन अब 13 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे। भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन और उसमें दी गई सभी शर्तों को ध्यान से पढ़ना चाहिए। खास तौर पर मूल निवास, अनुभव प्रमाण पत्र, आयु सीमा और चयनित नगरीय निकाय से जुड़ी शर्तों की जांच करना जरूरी है। इस भर्ती की खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी तरह की शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य नहीं है। यानी ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने स्कूल की पढ़ाई नहीं की है। हालांकि, अभ्यर्थियों को भर्ती विज्ञापन में दी गई अन्य सभी शर्तों को पूरा करना होगा।

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती

183 निकायों में आवेदन का मौका

इस भर्ती की एक और महत्वपूर्ण शर्त यह है कि उम्मीदवार 183 नगरीय निकायों में से केवल एक निकाय के लिए आवेदन कर सकता है। इसलिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित निकाय और अपनी पात्रता की जानकारी ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।

End of Feed