संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, अब 28 अक्टूबर तक मौका

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। स्वायत्त शासन विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 कर दी है।

Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026: राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। स्वायत्त शासन विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 कर दी है। इससे भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। इस संबंध में शासन सचिव रवि जैन ने संशोधित आदेश जारी किए हैं।

Rajasthan Safai Karmi Bharti 2026

Rajasthan Safai Karmi Bharti 2026

विभाग ने पहले 15 अगस्त से 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके बाद आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर दी गई थी। अब इसे एक बार फिर बढ़ाते हुए 28 अक्टूबर 2026 निर्धारित किया गया है। उम्मीदवार अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा कर लें, ताकि अंतिम दिनों में वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक या तकनीकी समस्या होने पर परेशानी से बचा जा सके।

End of Feed