राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी की ओर से वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा शिक्षक परीक्षा - 2022 के लिए परीक्षा जिले के बारे में सूचना जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in से परीक्षा जिले की जानकारी डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा से तीन दिन पहले एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट और एसओएस पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
RPSC PTI 2nd एडमिट कार्ड 2023
RPSC PTI 2nd Grade Admit Card 2023: आरपीएससी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के स्टेप्स
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sso.rajasthan.gov.in पर जाएं।
SSOID और पासवर्ड डालें और फिर सब्मिट पर क्लिक करें।
आरपीएससी पीटीआई सेकेंड ग्रेड का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखेगा।
आरपीएससी प्रवेश पत्र को डाउनलोड करके भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।
राजस्थान लोक सेवा आयोग यानी आरपीएससी पीटीआई सेकेंड ग्रेड परीक्षा 30 अप्रैल को दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
