Rajasthan PTET Result 2025: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट व फाइनल आंसर-की, ptetvmoukota2025.com से ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan PTET Result 2025 Date Kab Aayega Link Active soon at ptetvmoukota2025.com: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर जल्द जारी किया जाएगा।

Rajasthan PTET Result 2025 Date Kab Aayega Link Active soon at ptetvmoukota2025.com: राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी, कोटा की ओर से राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (PTET) का रिजल्ट किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने यह परीक्षा दी थी, वह आधिकारिक वेबसाइट ptetvmoukota2025.com पर एप्लीकेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Rajasthan PTET Result 2025

Rajasthan PTET Result 2025

Rajasthan PTET Result 2025 Date: पीटीईटी रिजल्ट कब तक आएगा

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 15 जून को राज्य के 736 केंद्रों पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 18 जून को जारी की गई। अब इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट जून के आखिरी या जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।

End of Feed