Rajasthan PTET BEd 2024: बीएड में एडमिशन के लिए आवेदन शुरू, जानें कब होगी प्रवेश परीक्षा

Rajasthan BEd Course Admission 2024: राजस्थान में प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट यानी Rajasthan PTET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रवेश परीक्षा के माध्यम से राजस्थान के कॉलेजों में बीएड के दो वर्षीय और 4 वर्षीय कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाना होगा।

Rajasthan PTET Application 2024: राजस्थान के सरकारी कॉलेजों के बीएड कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। राजस्थान में प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट यानी Rajasthan PTET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन का लिंक एक्टिव हो गया है। बता दें कि, वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की तरफ से यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ptetvmou2024.com पर जाना होगा।

Rajasthan PTET 2024

Rajasthan PTET 2024 के लिए करें आवेदन

राजस्थान के दो वर्षिय बीएड प्रोग्राम और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड या BSc BEd Course में एडमिशन के लिए यह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, Rajasthan PTET 2024 परीक्षा के लिए 6 मार्च से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसमें आवेदन करने के लिए 31 मार्च 2024 तक का समय दिया गया है।

End of Feed