Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड इस दिन होंगे जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड से संबंधित बड़ी खबर सामने आई है।

Rajasthan PTET Admit Card 2026: राजस्थान में दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड से संबंधित बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि PTET Exam 2026 का आयोजन 14 जून 2026 को किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 7 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा की आधिकारिक पीटीईटी वेबसाइट tetvmoukota2025.in पर जाना होगा।

राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड

राजस्थान पीटीईटी एडमिट कार्ड

1.07 लाख सीटों के लिए अभ्यर्थी होंगे शामिल

बता दें कि राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 14 जून 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक केवल एक ही पारी में आयोजित की जाएगी। प्रदेश के 944 बीएड कॉलेजों में दो वर्षीय पाठ्यक्रम की लगभग 1.07 लाख सीटें मौजूद हैं। इन सीटों पर प्रवेश पाने के लिए इस बार कुल 1.26 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। परीक्षा समाप्त होने के बाद पीटीईटी की मेरिट के आधार पर ही योग्य अभ्यर्थियों को राजस्थान के विभिन्न बीएड कॉलेजों में सीटें आवंटित की जाएंगी।

End of Feed