LIVERajasthan BSTC Result 2022 : राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट panjiyakpredeled.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें नतीजे

Rajasthan BSTC Result 2022 : राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट panjiyakpredeled.in पर जारी, डायरेक्ट लिंक से देखें नतीजे
Rajasthan BSTC Pre Deled Result 2022 Kab Aayega on www.panjiyakpredeled.in, Sarkari Result 2022 Updates: राजस्थान प्री डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन एंट्रेंस एग्जामिनेशन, राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट 2022 (Rajasthan Pre DELEd result 2022) आज 1 नवंबर, 2022 को जारी कर दिया गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने बीते दिन यानी सोमवार को राजस्थान प्री डीलेड रिजल्ट डेट 2022 (Rajasthan Pre DELEd result 2022) की घोषणा की। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- panjiyakpredeled.in से अपने परिणाम की जांच कर सकते है। हालांकि राजस्थान प्री डीईएलईडी परिणाम 2022 लिंक (Rajasthan Pre DELEd result 2022) इस पेज पर भी शेयर कर दिया गया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉ बुलाकी दास कल्ला ने ट्वीट किया, "प्री डी एल एड परीक्षा 2022 का परीक्षा परिणाम 1 नवंबर 2022 दोपहर को जारी किया जाएगा। इस परीक्षा में 599294 उम्मीदवार शामिल हुए थे।"
Rajasthan BSTC Result 2022 Direct Link: Check here
Rajasthan BSTC Exam 2022 LIVE - इन कोर्सेज में मिलेगा दाखिला
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के माध्यम से डीएलएड कोर्सेज में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा के लिए लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
Rajasthan BSTC Result 2022 Live - खत्म हुआ इंतजार
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। बीएसटीसी रिजल्ट 2022 की घोषणा आज यानी 1 नवंबर को कर दी गई है। इस साल परीक्षा 8 अक्टूबर को एक पाली में आयोजित की गई थी।
Rajasthan BSTC Result 2022 Live -ऑफलाइन मोड में हुई परीक्षा
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 8 अक्टूबर को एक पाली में हुई थी। यह परीक्षा ऑफलाइन पेन और पेपर आधारित मोड में आयोजित की गई। वहीं बीएसटीसी रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर आज जारी किया गया।
Rajasthan BSTC Result 2022 Live - इन विषयों से थे सवाल
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की गई थी और आज इसका रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा में मानसिक योग्यता, शिक्षण अभिक्षमता, राजस्थान की सामान्य जानकारी, अंग्रेजी, संस्कृत / हिंदी विषयों से 200 सवाल पूछे गए थे।
Sarkari Result 2022 Live - राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट आज यानी 1 नवंबर को घोषित कर दिया गया है। आधिकारिक वेबसाइट पर भी देर शाम रिजल्ट लिंक एक्टिवेट कर दी गई है। रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।
Rajasthan BSTC Exam 2022 Live - कब मांगे गए आवेदन
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के लिए 19 अगस्त से 31 अगस्त 2022 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। हालांकि, आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 30 अगस्त निर्धारित की गई थी। जबकि, परीक्षा 8 अक्टूबर को एक पाली में आयोजित की गई। आज राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया गया है।
Rajasthan BSTC Result 2022 Live - कौन हैं राजस्थान बीएसटीसी के टॉपर
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट के अनुसार, रामदेव ने 89 अंकों के साथ सामान्य वर्ग में टॉप किया है। जबकि, विधिका जैन ने संस्कृत वर्ग में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं, देवेश शर्मा और जयप्रकाश तीसरे नंबर पर हैं।
Rajasthan BSTC Result 2022 Live - आधिकारिक वेबसाइट हुई हैंग
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट की वेबसाइट panjiyakpredeled.in अभी भी नहीं खुल रही है। रिजल्ट लिंट जारी होते ही अभ्यर्थी मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर अपना परिणाम देख सकेंगे। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
Rajasthan BSTC Result 2022 Live - खत्म हुआ इंतजार
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। प्री डीएलएड रिजल्ट की घोषणा कर दी गई। इस साल परीक्षा 8 अक्टूबर को एक पाली में आयोजित की गई थी।
Sarkari Result 2022 Live - देर शाम जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान बीएसटीसी का रिजल्ट दोपहर बाद जारी किया जाना था। हालांकि, अभी तक रिजल्ट की घोषणा नहीं हुई है। उम्मीद है कि देर शाम रिजल्ट जारी किया जाएगा। अभ्यर्थी यहां और आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Rajasthan BSTC Result 2022 Live - बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट चेक करने के लिए अपना प्रवेश पत्र साथ रखें।
Rajasthan BSTC Result 2022 Live - इतने अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा के माध्यम से डीएलएड कोर्सेज में दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। आधिकारिक सूचना के अनुसार परीक्षा के लिए लगभग 6 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
Sarkari Result 2022 - जल्द ऐक्टिव होगा रिजल्ट लिंक
Rajasthan Pre DElEd की आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in फिलहाल हैंग हो गई है। हम यहां आपको राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स बताते रहेंगे। रिजल्ट लिंक एक्टिव होते ही अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से नतीजे देख सकते हैं।
Rajasthan BSTC Sarkari Result 2022 Live - फर्जी वेबसाइट से रहें सावधान
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। रिजल्ट अब कभी भी जारी कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि फर्जी वेबसाइट से सावधान रहें और रिजल्ट के लिए आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर ही भरोसा करें।
Rajasthan BSTC Result 2022 Live - आने वाला है रिजल्ट
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट बस कुछ ही देर में जारी होने वाला है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर नतीजे देख सकेंगे। इस साल बीएसटीसी परीक्षा 8 अक्टूबर को हुई थी।
Rajasthan BSTC Result 2022 Live - यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा में 5.99 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अब सभी अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर अपने नतीजे चेक कर सकेंगे। रिजल्ट अपलोड होते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। साथ ही डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
BSTC Result 2022 Today Live - इस बात का रखें ध्यान
राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट का इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। बता दें कि आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर किसी भी वक्त अपलोड कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह एडमिट कार्ड में दिए गए रोल नंबर को संभाल कर रखें। जिससे वह आसानी से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकें।
Rajasthan BSTC Result 2022 Live - ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा का रिजल्ट panjiyakpredeled.in पर आज दोपहर बाद जारी किया जाएगा। परीक्षा 8 अक्टूबर को आयोजित की गई थी। इसका रिजल्ट चेक करने के लिए अभ्यर्थियों को मोबाइल नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
Rajasthan Pre DElEd Result 2022 Live - राज्य शिक्षा मंत्री ने की घोषणा
राजस्थान राज्य शिक्षा मंत्री बुलाकी दास कल्ला ने कल अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रिजल्ट जारी होने की घोषणा की थी। जिसके अनुसार परिणाम आज दोपहर बाद जारी किया जाएगा। हालांकि, रिजल्ट के समय को लेकर कोई ऐलान नहीं किया गया है।
Rajasthan BSTC Result 2022 Today - इतने कॉलेजों में मिलेगा दाखिला
राजस्थान प्री डीएलएड एग्जाम के माध्यम से 372 डीएलएड कॉलेजों में 25 हजार सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। परीक्षा के लिए इस साल 19 अगस्त से 6 सितंबर 2022 तक आवेदन मांगे गए थे।आज परीक्षा का रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा।