Rajasthan Police SI 2021 Recruitment cancelled by Rajasthan High Court: राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पुलिस SI भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया है। जस्टिस समीर जैन की रिकल पीठ ने यह फैसला सुनाया है। यह भर्ती परीक्षा 859 पदों के लिए हुई थी भर्ती। इस परीक्षा से संबंधित पेपर लीक प्रकरण में कई ट्रेनी उपनिरीक्षक (SI) पकड़े गए थे। जिसके बाद एक साल पहले 13 अगस्त को हाईकोर्ट में अर्जी दायर हुई थी। कैलाश चंद और अन्य की याचिका पर फैसल सुनाते हुए अब राजस्थान हाईकोर्ट ने परीक्षा को रद्द करने कर दिया है।
राजस्थान हाईकोर्ट का बड़ा फैसला। SI भर्ती परीक्षा 2021 रद्द।
बता दें कि जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने 14 अगस्त को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला रिजर्व कर लिया था। 14 अगस्त को सुनवाई पूरी हुई थी और सरकार ने कहा था कि इस मामले में 68 अभ्यर्थियों की मिलीभगत सामने आई। सूत्रों की मानें तो हाईकोर्ट ने मामले में आरपीएससी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं।
राजस्थान पुलिस एसआई के 1015 पद पर आवेदन जारी
राजस्थान पुलिस विभाग में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Rajasthan Police SI Recruitment 2025) खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सब इंस्पेक्टर, प्लाटून कमांडर के 1015 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो (Rajasthan Police SI Recruitment) गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर (RPSC Police SI Vacancy) सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2025 है।
RPSC Rajasthan Police SI Selection Process: चयन प्रक्रिया
आरपीएससी एसआई के पदों पर चयन प्रक्रिया की बात करें तो उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा शारीरिक पात्रता परीक्षा व शारीरिक दक्षता परीक्षा के जरिए किया जाएगा। यहां सफल होने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।
