Rajasthan Constable Recruitment Exam Date: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा की डेट बदली, जानें अब किस दिन होगा एग्जाम

Rajasthan Constable Recruitment Exam Date: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यथियों के लिए काम की खबर है। बता दें कि इस परीक्षा की नई डेट सामने आ गई है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को किया जाएगा।

Rajasthan Constable Recruitment Exam Date: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यथियों के लिए काम की खबर है। बता दें कि इस परीक्षा की नई डेट सामने आ गई है। राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 का आयोजन 13 और 14 सितंबर 2025 को किया जाएगा। राजस्थान पुलिस भर्ती व पदोन्नति बोर्ड ने यह तारीख जारी कर दी है। पहले राजस्थान पुलिस कांस्टेबल 2025 परीक्षा 19 और 20 जुलाई, 2025 को आयोजित की जानी थी। परीक्षा तिथि को लेकर बुधवार को मुख्यालय में मीटिंग भी की गई थी। पुलिस भर्ती व पदोन्नति बोर्ड के एडीजी बिपिन कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा में करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Rajasthan Constable Recruitment Exam Date

Rajasthan Constable Recruitment Exam Date

बता दें कि राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल जनरल ड्यूटी, चालक और आरएसी के पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में करीब सवा चार लाख और आईटी के लिए करीब करीब एक लाख अभ्यर्थी बैठेंगे। यह परीक्षा जिला मुख्यालय स्तर पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से 10 हजार पद भरे जाने हैं।

End of Feed