Rajasthan Patwari Result 2026: कब जारी होगा राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा का परिणाम, देखें आधिकारिक अपडेट

Rajasthan Patwari Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज 9 जुलाई को राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम संभावित रूप से घोषित कर सकता है। इन रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन जारी ​किया जाएगा।

Rajasthan Patwari Result 2026 Date: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) आज 9 जुलाई को राजस्थान पटवारी परीक्षा 2026 का परिणाम संभावित रूप से घोषित कर सकता है। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद इन्हें आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा। बता दें, Rajasthan Patwari Result 2026 Date Time को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने सोशल मीडिया ट्वीट पर एक जवाब में कहा कि 'Should get uploaded today' जिसका मतलब है कि 'रिजल्ट आज अपलोड हो जाना चाहिए।'

Rajasthan Patwari Result 2026

राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम

उम्मीदवार अपने रोल नंबर को संभालकर रख लें क्योंकि इसी क्रेडिंशियल की मदद से आप अपना परिणाम देख सकेंगे। आलोक राज के ट्वीट से इतना तो साफ हो गया है कि रिजल्ट लगभग तैयार है और कभी भी Rajasthan Patwari Result 2026 Link को एक्टिव करने की खबर आ सकती है। रिजल्ट के साथ अंतिम मेरिट सूची भी जारी किए जाने की संभावना है।

End of Feed