एजुकेशन

Bennett University: बेनेट यूनिवर्सिटी में 10 जुलाई को होगा नए PG छात्रों का 'ओरिएंटेशन', जानें क्‍या होगा खास

Bennett University: 10 जुलाई 2026 को ग्रेटर नोएडा कैंपस में 'दीक्षारंभ 2026' ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा। इस प्रोग्राम से MBA, MCA, MA Mass Communication, MTech और LLM में एडमिशन लेने वाले छात्रों की यूनिवर्सिटी लाइफ की शुरुआत होगी।

Image

Bennett University

Bennett University Orientation 2026: बेनेट यूनिवर्सिटी में नए पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए बड़ा दिन आ गया है। 10 जुलाई 2026 को ग्रेटर नोएडा कैंपस में 'दीक्षारंभ 2026' ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा। इस प्रोग्राम से MBA, MCA, MA Mass Communication, MTech और LLM में एडमिशन लेने वाले छात्रों की यूनिवर्सिटी लाइफ की शुरुआत होगी। कई स्टूडेंट्स कैंपस पहुंच भी गए हैं। हॉस्टल वाले बच्चे भी धीरे-धीरे शिफ्ट हो रहे हैं। पहले दिन को यादगार बनाने के लिए ओरिएंटेशन के बाद 'कल्चरल ईवनिंग' भी रखी गई है, ताकि सब एक-दूसरे से मिलें, दोस्ती हो और कैंपस का माहौल समझ आए।

कैसे होगी शुरुआत

प्रोग्राम की शुरुआत दीप जलाकर होगी। इसके बाद यूनिवर्सिटी के VC डॉ. राज सिंह नए बच्चों को संबोधित करेंगे। वो बताएंगे कि यहां पढ़ाई कैसी होती है, यूनिवर्सिटी के नियम क्या हैं और आने वाले सालों में आपको कितने मौके मिलेंगे।

इंडस्ट्री के बड़े नाम देंगे टिप्स

'दीक्षारंभ' में सिर्फ भाषण तक सीमित नहीं होगा, यहां करियर से संबंधित असली बातें भी होंगी।

  • Ganesh Kashyap, CEO, Landis+Gyr India and Global Development Center: बताएंगे कि अगले 10 साल में कौन सी स्किल्स काम आएंगी
  • Samarth Masson, GTM Leader (Public Sector, Healthcare & Education), Anthropic: लाइफलॉन्ग लर्निंग और करियर ग्रोथ पर बात करेंगे
  • Nikhil Singhal, Head – International Business & Corridors, HSBC India: "ग्रोथ माइंडसेट" यानी आगे बढ़ने वाली सोच क्यों जरूरी है ये समझाएंगे
  • Meghna Deka, Editor - Output, Times Now: कॉन्फिडेंस, कम्युनिकेशन और अपनी प्रोफेशनल पहचान कैसे बनाएं इस पर गाइड करेंगी।

इसके अलावा कैंपस की पूरी जानकारी दी जाएगी।

ओरिएंटेशन में आपको बताया जाएगा?

पढ़ाई के नियम, एग्जाम सिस्टम, रिसर्च और स्टार्टअप के मौके, प्लेसमेंट, लाइब्रेरी, हॉस्टल, IT-फाइनेंस हेल्प, काउंसलिंग, एंटी-रैगिंग और सिक्योरिटी। मतलब कैंपस में रहने के लिए जो जरूरी है सब।

बेनेट यूनिवर्सिटी के बारे में?

ये टाइम्स ग्रुप की यूनिवर्सिटी है, जो 2016 में बनी थी। NAAC A+ रेटिंग वाली ये प्राइवेट यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा में 68 एकड़ में फैली है। यहां इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, मीडिया जैसे कोर्स में UG, PG और PhD होते हैं। यूनिवर्सिटी के 120 से ज्‍यादा देशों से टाईअप हैं और KPMG, NVIDIA, AWS, Google जैसी कंपनियों के साथ मिलकर स्पेशल प्रोग्राम भी चलते हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article