एजुकेशन

SSB ने जारी की हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, इस दिन तक खुली रहेगी ऑब्जेक्शन विंडो

SSB द्वारा हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल पदों के लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। आंसर की पर ऑब्जेक्शन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

SSB ने जारी की हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की (Photo - AI)

SSB HC Ministerial Answer Key 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की (Provisional Answer Key) आधिकारिक तौर पर जारी कर दी है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे और अपने उत्तरों का मिलान करने के लिए आंसर-की का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, वे अब एसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट ssb.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे एसएसबी रोल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। इसके साथ ही, आपको बता दें कि आंसर की से असंतुष्ट उम्मीदवार आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो खोल दी गई है।

कब तक रहेगा ऑब्जेक्शन पोर्टल एक्टिवेट

एसएसबी ने उत्तरों पर आपत्ति जताने के लिए ऑब्जेक्शन पोर्टल को आज यानी 09 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे से एक्टिवेट कर दिया गया है। जो भी अभ्यर्थी आयोग द्वारा जारी की गई आंसर की के किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, वे ऑनलाइन माध्यम से अपनी चुनौती पेश कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 12 जुलाई 2026 को सुबह 10 बजे तक निर्धारित की गई है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस तय समय-सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी करें. क्योंकि इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को दोबारा मौका नहीं दिया जाएगा।

इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड करें आंसर-की

स्टेप 1 - सबसे पहले सशस्त्र सीमा बल की आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिखाई दे रहे 'SSB HC Ministerial Answer Key 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - लिंक खुलते ही एक नया पेज आएगा, जहाँ मांगी गई जरूरी डिटेल्स (जैसे रोल नंबर और पासवर्ड) दर्ज करें।

स्टेप 4 - जानकारी सबमिट करते ही आंसर-की आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी।

स्टेप 5 - भविष्य के संदर्भ और उत्तरों के मिलान के लिए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

कब घोषित किया जाएगा परीक्षा का रिजल्ट

प्रोविजनल आंसर-की जारी होने और आपत्ति प्रक्रिया पूरी होने के बाद, एसएसबी की ओर से हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि रिजल्ट की घोषणा जल्द की जाएगी। परीक्षा परिणाम से जुड़े हर छोटे-बड़े अपडेट को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article