Rajasthan JET Result 2026 Link Active: स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU), बीकानेर ने राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Rajasthan JET) 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब पोर्टल पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इन रिजल्ट की घोषणा jetskrau2026.com पर की गई है। बता दें, इस प्रवेश परीक्षा के जरिए राजस्थान के विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में B.Sc ऑनर्स एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, फॉरेंसिक साइंस और अन्य एलाइड कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा।
राजस्थान संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी, जानें आगे का प्रोसेस
जानें राजस्थान JET 2026 रिजल्ट कैसे चेक करें?
Rajasthan JET Result 2026 Steps to Check
अभ्यर्थी नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jetskrau2026.com पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए "Rajasthan JET Result 2026 Link" पर क्लिक करें।
3. अपना एप्लीकेशन नंबर (आवेदन संख्या) और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करें।
4. कैप्चा भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
5. आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
6. इसे डाउनलोड कर लें और काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: स्नातक उम्मीदवारों के लिए ISRO में 244 पदों पर सरकारी नौकरी, जानें फीस और आवेदन का तरीका
स्कोरकार्ड में दर्ज जानकारियों की जांच करें
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई इन डिटेल्स को ध्यान से मिला लें:
- अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर
- परीक्षा में प्राप्त कुल अंक (Marks Obtained)
- ओवरऑल रैंक और कैटेगरी वाइज रैंक
- क्वालिफाइंग स्टेटस (काउंसलिंग के लिए पात्रता)
रिजल्ट के बाद की आगे की प्रक्रिया
रिजल्ट घोषित होने के बाद अब विश्वविद्यालय जल्द ही ऑनलाइन काउंसलिंग का शेड्यूल जारी करेगा। उम्मीदवारों को उनकी रैंक और मेरिट के हिसाब से कॉलेज और कोर्स अलॉट किए जाएंगे। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करना होगा और अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन (Choice Filling) करना होगा।
प्रेफरेंस बनाते समय किस बात का रखें ध्यान?
काउंसलिंग में कॉलेजों की लिस्ट भरते समय अपनी कैटेगरी रैंक और ओवरऑल स्टेट रैंक दोनों पर ध्यान दें। पिछले साल के कटऑफ डेटा को देखकर ही टॉप एग्रीकल्चर कॉलेजों की चॉइस प्रेफरेंस बनाएं, ताकि पहली ही काउंसलिंग लिस्ट में मनपसंद कॉलेज मिलने की संभावना बढ़ जाए।
दस्तावेज रखें तैयार
राजस्थान के सरकारी कृषि कॉलेजों की 85% सीटों पर केवल राज्य के मूल निवासियों (Domicile) को ही आरक्षण का लाभ मिलता है। काउंसलिंग से पहले अपना मूल निवास प्रमाण पत्र और हाल का बना जाति प्रमाण पत्र (OBC-NCL/EWS) पूरी तरह अपडेट रखें, ताकि सीट अलॉट होने पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय कोई परेशानी न हो।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: MCC ने सीट अलॉटमेंट से पहले की बड़ी घोषणा, NEET UG 2026 काउंसलिंग में होंगे यह बदलाव
