Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: जारी हुआ राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 released on recruitment.rajasthan.gov.in: इस परीक्षा के माध्यम से जेल प्रहरी के कुल 803 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। जिसमें, गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए 759 पद और अनुसूचित क्षेत्र के लिए 44 पद शामिल हैं।

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025 released on recruitment.rajasthan.gov.in: राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने जेल प्रहरी परीक्षा का एडमिट कार्ड आज यानी 8 अप्रैल को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए अप्लाई किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025
Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025

Rajasthan Jail Prahari Exam 2025: कब व कैसे होगी परीक्षा

राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। एग्जाम पैटर्न की बात करें तो इस परीक्षा में कुल 400 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। ध्यान रहे कि प्रत्येक सही जवाब पर 4 अंक मिलेंगे और गलत जवाब पर 1 अंक की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी। बता दें कि इस परीक्षा में पास होने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 36 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है।

End of Feed