Sarkari Nauki: नौकरी का पिटारा खोलने जा रही भजनलाल सरकार, महाविद्यालयों में 4724 पदों पर भर्तियां जल्द

Rajasthan Govt to fill 4724 posts in colleges: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद् की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। प्रदेश में राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी (राजसेस) के महाविद्यालयों में 4724 पदों पर भर्तियां जल्द करने का निर्णय बैठक में लिया गया।

Rajasthan Govt to fill 4724 posts in colleges: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित मंत्रिमंडल एवं मंत्रिपरिषद् की बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। प्रदेश में राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी (राजसेस) के महाविद्यालयों में 4724 पदों पर भर्तियां जल्द करने का निर्णय बैठक में लिया गया। उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद्र बैरवा ने बताया कि प्रदेश में राजस्थान कॉलेज एजुकेशन सोसाइटी (राजसेस) का गठन गत सरकार के समय वर्ष 2020 में किया गया था और इसके अंतर्गत 374 महाविद्यालय संचालित हैं। राजसेस के अन्तर्गत संचालित इन महाविद्यालयों में कुल 10,594 पद हैं, जिनमें 5,299 शैक्षणिक तथा 5,295 अशैक्षणिक पद हैं। ये सभी पद वर्तमान में रिक्त हैं तथा शिक्षण कार्य विद्या संबल द्वारा करवाया जा रहा है।

Bhajan Lal Sharma, CM, Rajasthan

Bhajan Lal Sharma, CM, Rajasthan

उन्होंने बताया कि राजसेस महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए 4,724 शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संविदा पदों पर भर्ती की जाएगी। 3,540 शैक्षणिक पदों पर यूजीसी मापदंडों के अनुरूप योग्य अभ्यर्थियों का नेट/स्लेट/सेट/पीएचडी के माध्यम से भर्ती करने पर विचार किया जा रहा है। इन सभी पदों पर भर्ती के माध्यम से हायर किए जाने वाले कार्मिकों का सेवाकाल 5 वर्ष रहेगा। इन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा पैटर्न तय करने एवं भर्ती एजेंसी के निर्धारण तथा राजसेस हायरिंग ऑफ मैनपावर रूल्स 2023 में संशोधन की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है।

End of Feed