Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key: राजस्थान प्री डीएलएड परीक्षा के लिए आंसर की जारी, जानें कब आएगा रिजल्ट

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2024 : राजस्थान में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की पर प्राप्त आपत्तियों को परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा सॉल्व किया जाएगा। इस सॉल्व करने के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। आंसर के साथ उम्मीदवारों को सही आंसर का अधिकृत प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Answer Key 2024 : राजस्थान प्री डीएलएड कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। राजस्थान में वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की जारी होने के साथ-साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का विकल्प भी खोला गया है। आंसर की चेक करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- predeledraj2024.in पर जाना होगा।

Rajasthan Pre DElEd Answer Key

Rajasthan Pre DElEd आंसर की जारी

वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी की तरफ से बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा की आंसर की का लिंक एक्टिव हो गया है। यूनिवर्सिटी की तरफ से सेट ए, बी, सी और डी के लिए आंसर की जारी कर दी गई है। आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से इसे चेक कर सकते हैं।

End of Feed