BSTC 1st Year Result 2024 Rajasthan Website: राजस्थान बीएसटीसी डीएलएड प्रथम वर्ष का रिजल्ट 2024 आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया गया है। जिन लोगों ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रथम वर्ष की परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर से अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। हालांकि खबर में डायरेक्ट लिंक दिया गया है। जानें आगे का चरण क्या होगा?
राजस्थान बीएसटीसी प्रथम वर्ष का रिजल्ट हुआ जारी
Rajasthan BSTC 1st Year Result 2024 How to check
चरण 1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: rajshaladarpan.nic.in.
चरण 2. होमपेज पर, "BSTC 1st Year Result 2024 Link" पर क्लिक करें।
चरण 3. आवश्यकतानुसार अपने क्रेडेंशियल, जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4. अपना परिणाम देखने के लिए "सबमिट" पर क्लिक करें।
चरण 5. परिणाम डाउनलोड करें और प्रिंटआउट ले लें।
सुनिश्चित करें कि निम्नलिखित विवरण सही हैं या नहीं
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा वर्ष
- प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक
- कुल अंक
- योग्यता की स्थिति
अब आगे की क्या है प्रक्रिया
योग्य उम्मीदवारों को द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं पर नजर रखना होगा, जिसके लिए जल्द ही अपडेट जारी किया जाएगा। रिजल्ट में यदि कुछ प्रिंटिंग संबंधित विसंगतियां हैं, तो संबंधित अधिकारियों से तुरंत संपर्क करें।
