93.88% लाकर बनी टॉपर लेकिन हार गई जिंदगी की जंग, रिजल्ट से 10 दिन पहले निकिता का निधन

राजस्थान 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आने के बाद कई छात्रों के घरों में जश्न का माहौल है। लेकिन गंगानगर जिले के रावला में निकिता के घर में मातम पसरा हुआ है। बोर्ड परीक्षा में 93.88 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली निकिता आज जारी हुए रिजल्ट को देख नहीं सकी। नतीजे जारी होने से 10 दिन पहले ही उनका निधन हो गया।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने आज सुबह 10 बजे कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए है। इस वर्ष का कुल पास प्रतिशत 96.30% रहा, जिसमें साइंस स्ट्रीम में कुल पास प्रतिशत 97.52%, कॉमर्स में 93.64% है, जबकि आर्ट्स स्ट्रीम में 97.54% बच्चे पास हुए हैं। पूरे प्रदेश में कहीं मिठाई बंट रही है तो कहीं ढोल-नगाड़े बज रहे हैं। लेकिन श्रीगंगानगर जिले के रावला तहसील गांव 7 knd के एक घर इस शोर से दूर गहरी खामोशी और दुख में डूबा हुआ है। यहां एक होनहार बेटी, निकिता ने 93.88% अंक हासिल किए, लेकिन अफसोस यह है कि वह अपनी इस सफलता को देखने के लिए आज इस दुनिया में मौजूद नहीं है।

RBSE 12th Result 2026

93.88% लाकर बनी टॉपर लेकिन हार गई जिंदगी की जंग

93.88% लाकर बनी टॉपर लेकिन हार गई जिंदगी की जंग

संघर्षों के बीच बुना था कामयाबी का सपना

निकिता, रावला के एक सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 12वीं आर्ट्स की छात्रा थी। उनके माता-पिता दिहाड़ी मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। निकिता लंबे समय से हेपेटाइटिस और मधुमेह (Diabetes) जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रही थी। उनके पिता मंगल सिंह ने बताया कि पेपर के दौरान निकिता को बुखार था लेकिन उन्होंने फिर भी सभी परीक्षाएं दीं। शारीरिक पीड़ा के बावजूद निकिता के हौसले कभी नहीं डगमगाए। उन्होंने 12 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित हुई बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा लिया और 93.88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

End of Feed